Uttarakhand

मुख्य विकास अधिकारी ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा

रूद्रपुर । मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारी कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभवी रणनीति बनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा पृथकीकरण करते हुए निस्तारण करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्पॉट पर कूड़ा एकत्रित नहीं होना चाहिए और कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन का नियमित संचालन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निधारित समय में समस्त लाभार्थियों के वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने मनरेगा योजना में मानव दिवस बढ़ाने और अमृत सरोवरों पर आजीविका से संबंधित गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ससमय लक्ष्य पूर्ति करने और ग्रोथ सेन्टरों के सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए।बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीडीओ, परियोजना अर्थशास्त्री, जिला थीमेटिक एक्सपर्ट, खंड विकास अधिकारी और ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Shubham Mishra