“रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

हल्द्वानी 12/04/2026
Pushkar Singh Dhami ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई इस रैली में हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने रैली को रवाना करने से पहले कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हाँ’ कहने का संदेश पूरे प्रदेश में फैलाएं।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह समाज में फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। कई बार मजाक में शुरू हुआ नशा धीरे-धीरे गंभीर लत बन जाता है, जिससे व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा बड़ी संख्या में मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्रों का विस्तार भी किया जा रहा है।

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ जैसे प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने में प्रभावी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती, बल्कि समाज की जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को
