मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क बंशीधर तिवारी ने भी इस दुःखद अवसर पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की
