Thursday, July 10, 2025
Latest:
Uncategorized

मुख्यमंत्री तीरथ के मंत्रिमंडल ने ली शपथ, आठ कैबिनेट व तीन राज्यमंत्री बने

 

 

 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम गठित कर दी है। टीम में 1१ मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शुक्रवार को राजभवन में शाम पांच बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण में कई विधायक शामिल रहे। मंत्रिमंडल में पुराने के साथ ही नये चेहरों को शामिल किया गया। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले सतपाल महाराज ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण ली। इसके बाद वंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, विशन सिंह चूफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा धन सिंह रावत ने राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार के रूप में शपथ ली। उसके बाद रेखा आर्य ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और यतिस्वरानंद ने राज्यमंत्री की शपथ ली।अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। रेखा आर्य अपने पारंपरिक परिधान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *