Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादून

दुर्गा मंदिर का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी।

देहरादून 08 दिसम्बर: देहरादून के जीएमएस रोड़ स्थित कुर्मांचल भवन परिसर में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का लोकार्पण रविवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने किया। यह मंदिर मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की स्मृति बनाया गया है।
मन्दिर लोकार्पण से पूर्व प्रातःकाल महिलाओं ने स्थानीय परम्परा के अनुसार कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारम्भ होकर काली मंदिर कांवली, पंड़ित मौहल्ला, होली चैक होते हुए कुर्मांचल भवन परिसर पहुॅची। लगभग एक किलोमीटर की परिक्रमा के बाद पंड़ित चन्द्रशेखर जोशी ने मूर्तियों को मंदिर परिसर में वास कराया। प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के बाद मुख्य यजमान विधायक गणेश जोशी ने यज्ञ एवं आरती की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विधायक गणेश जोशी ने कहा कि उन्होनें आज अपने पिता के सपने को पूर्ण किया है। उन्होनें बताया कि वर्ष 1983 में फौज से आने के बाद उनके पिता ने उनसे एक मंदिर बनाने को कहा था, जो आज कई वर्षो के बाद हो सका। विधायक जोशी ने कहा कि पित्रों के आर्शीवाद से आज मंदिर का निर्माण हो सका है। विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री रावत एवं जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, ज्योति प्रसाद गैरोला, नरेश बंसल, रविन्द्र कटारिया, चैधरी अजीत सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, डीडी जोशी, मोहिनी जोशी, कंचन जोशी, घनानन्द जोशी, मंयक जोशी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, मनोज जोशी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, महेश नांगिया, सिकन्दर सिंह, अनुज रोहिला, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, कमली भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, कुर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, चन्द्रशेखर जोशी, वंदना बिष्ट, संतोष जोशी, वंदना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *