देहरादून

पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब और पुस्तकालय स्थापना में तेजी—मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश

देहरादून, 24 नवम्बर 2025 (सू. ब्यूरो

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में पीएमश्री स्कूलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना अगले एक माह के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों के लिए शीघ्र बजट आवंटन कर कार्य में गति लाई जाए।

मुख्य सचिव ने बताया कि 32 पीएमश्री स्कूलों में एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना को भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाए। जिन विद्यालयों के बजट जारी होने हैं, उन्हें एक माह के भीतर बजट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए

उन्होंने टिंकरिंग लैब की उपलब्धता को लेकर आईआईटी कानपुर से लगातार संवाद बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा में यह कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी पीएमश्री स्कूलों में खेल मैदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी तीव्र गति से पूरा किया जाए।

बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में कुल 226 विद्यालयों का चयन पीएमश्री विद्यालय के रूप में किया गया है, जिनमें 34 प्राथमिक और 192 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 15 अन्य विद्यालयों को और स्वीकृति प्रदान की गई है।

सूचना के अनुसार, पीएमश्री के 22 कम्पोनेंट्स में से 16 को 100% लागू किया जा चुका है, जबकि शेष 6 कम्पोनेंट्स विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं।

 

Uma Shankar Kukreti