कोटद्वार

*ITDA CALC, अमेरिकन इंस्टीट्यूट एवं बुरांश कोचिंग क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस*

 

कोटद्वार। बाल दिवस के शुभ अवसर पर ITDA CALC, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एवं बुरांश कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ITDA CALC के निदेशक डॉ. नंद किशोर जखमोला, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज की निदेशक श्रीमती अनीता जखमोला तथा बुरांश कोचिंग के निदेशक श्री अरविंद दुदपुडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करने के लिए ITDA CALC के निदेशक डॉ. नंद किशोर जखमोला जी की माताजी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिसने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वाति कंडवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की आगे की जिम्मेदारी एंकर अदिति एवं अंजलि ने कुशलतापूर्वक संभाली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण ITDA CALC के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पांडव नृत्य रहा, जिसने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। वहीं अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज के विद्यार्थियों द्वारा माँ नंदा देवी राजजात यात्रा का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उत्तराखंड की धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई।

इस अवसर पर भारत सिंह रावत,नितेश रावत , स्वाति कंडवाल, सौरभ घनसेला, , शौर्य नैथानी, रजनी रावत,कशिश अंशिका डंगवाल, प्रिया जखमोला, अलका रावत, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती रोशनी देवी एवं मोहित ठाकुर सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर तीनों संस्थानों के निदेशकों ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने बच्चों को जीवन में बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए उचित मार्गदर्शन, संस्कार एवं प्रोत्साहन अत्यंत आवश्यक हैं।
समारोह का समापन उत्साह, उमंग और यादगार पलों के साथ हुआ।

“समारोह के समापन पर संस्थानों की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भोज की विशेष व्यवस्था की गई। सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह के वातावरण में भोजन ग्रहण किया। इस आत्मीय आयोजन ने बाल दिवस की खुशियों को और भी यादगार बना दिया।”