Uttarakhand

2027 मिशन पर कांग्रेस का बड़ा दांव, पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन तत्काल प्रभाव से कर दिया है।
एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद गठित इस समिति में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल और काजी निजामुद्दीन सहित कुल 23 वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है।
समिति में करण माहरा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह तथा सांसद ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को भी स्थान दिया गया है।
इसके अलावा प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों (फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन्स) के अध्यक्ष पदेन (Ex-Officio) सदस्य होंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह समिति आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठनात्मक समन्वय, चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन और महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णयों में केंद्रीय भूमिका निभाएगी। कांग्रेस इसे 2027 के चुनावी अभियान को धार देने की दिशा में अहम कदम मान रही है।

Uma Shankar Kukreti