लोक गायक जीत सिंह नेगी के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक
देहरादून:-उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने उत्तराखंड के दिग्गज लोक गायक 94 वर्षीय जीत सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उक्त बयान को जारी करते हुए कहा कि जब वे छोटे ही थे जीत सिंह नेगी ने उनके आवास पर अब से करीब 30 साल पहले एक महीना गुजारा था। उन्हें याद है कि वह महीना उनके परिवार में गढ़वाली गीतों उत्तराखंडी संस्कृति और उनकी शानदार मधुर आवाज की ऐतिहासिक स्मृतियों के दिन थे ।उन्होंने कहा जीत सिंह नेगी की आवाज उत्तराखंड में बहती गंगा और जमुना की कल- कल ध्वनि से मिलती हुई आवाज थी। जो कि मन और मस्तिष्क को एक अजीब ठंडास और शांति देती थी। उन्होंने कहा स्वर्गीय जीत सिंह नेगी को वे कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी स्मृति में गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौडी में एक शानदार स्मारक बनाए जाने की मांग की है।