देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं दायित्वधारी मधु भट्ट ने कांग्रेस पर पहाड़ की महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को अपमानित करके लोकसभा चुनाव लड़े जाएंगे? साथ ही देवभूमि उत्तराखंड एवं हिमाचल की जनता द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों की
जमानत जब्त करने की बात कही। उन्होंने मीडिया से बातचीत मे रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पहाड़ की बेटी ही नही, बल्कि समस्त महिला शक्ति का अपमान किया है। उसका जवाब देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल की जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करवा कर देंगी। भारतीय परंपरा अनुसार यहां नारी को सर्वत्र पूजा जाता है, लेकिन कांग्रेस की प्रवक्ता की अभद्र पोस्ट ने कांग्रेसी मानसिकता को स्पष्ट किया है उनकी पार्टी में महिलाओं के सम्मा की कोई जगह नहीं है। दरअस असलियत यह है कि कांग्रेस पा अपने आप को असुरक्षित महस् करने लगी है और इस तरह व घटिया हरकत करने लगी है। जबि समाज की प्रत्येक क्षेत्र की महिल गरिमा की हकदार हैं और उस अपमान का किसी को हक नही है कांग्रेस पार्टी को तत्काल कार्यवा करते हुए श्रीनेत्र को बर्खास्त कर चाहिए और राहुल गाँधी, सोनि गांधी, प्रियंका गांधी को सार्वजनि रूप से माफी मांगनी चाहियें।