Uncategorized

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका उनका पुतला,

 

देहरादून। दिनांक 02 फरवरी 2024 भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला फूंका। गोगी ने कहा कि भाजपा नेता का बयान घोर आपत्तिजनक है और वे तत्काल माफी मांगें। भाजपा और इसके नेताओं का आचरण ही भ्रष्ट है। इनके नेता अनाप शनाप कामों में लगे हैं अनाप शनाप बोलते हैं। ऊपर से दावा करते हैं कि हम संस्कारित पार्टी हैं। ये आडंबर और दिखावे वाले लोग हैं। ये केवल धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं नफरत फैलाते हैं और धर्म की आड़ में ही अपने दोषपूर्ण आचरण को अपनी असफलता को छुपाते हैं। भाजपा की विचारधारा वाले लोगों का ये पाखंड और अभद्रता कोई आज की बात नहीं

slot pulsa

pragmatic play

mahjong ways 2

slot bet 200

बल्कि आजादी से पहले से चली आ रही है। पहले इन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के विरुद्ध अंग्रेजों का साथ दिया अब लोगों को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दलों को भला बुरा कहते रहते हैं। लोगों को ops चाहिए और अग्निवीर योजना की समाप्ति चाहिए लेकिन उसका इन्होंने नाम तक बजट में नहीं लिया। इन्हें अपनी नफरत की राजनीति पर इतना भरोसा है। उत्तराखंड के सैनिक और कर्मचारी और उनके परिवार लोकसभा चुनाव में दुष्यंत गौतम और उनकी पार्टी को जवाब देंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ,प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल ,नवीन जोशी ,संजय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, वकार अहमद, केतन रावत, संजय गौतम, अशोक कुमार ,गोपाल सिंह , मुकेश रेगमी, संजय भारती, रिपू दमन सिंह, अभिषेक तिवारी, देव सिंह नेगी, राजेश उनियाल, मगरूब आलम,उदय सिंह,सलीम अंसारी ,मनीष गर्ग ,चुन्नीलाल ढिगियां,मोहित भाटिया, विरेन्द पंवार, भूपेंद्र नेगी,गगन छाछर , कंचन रेगमी, एस.बी.थापा, आलोक मेहता , आदर्श सूद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *