देहरादून(अर्जुन सिंह भंडारी)-:राजस्थान में बीते कुछ दिनों से चल रही सियासी उथल-पुथल की आंच आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी देखने को मिली जहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय युवा नेता राहुल गांधी के आवाहन पर आज पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल राज्यसभा कूच किया।हालांकि पुलिस बल द्वारा इन सभी प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला पर ही रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग पर रोकने पर जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई, व पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की गई।
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार द्वारा केंद्रीय सरकार पर उनकी सरकार गिराने के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए जा रहे है जिसको लेकर अशोक गहलोत राज्यपाल कालराज मिश्र से इस विषय में बातचीत भी कर चुके है। वहीं अशोक गहलोत भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान में उनकी सरकार गिराने की साजिश के खिलाफ अपने सभी विधायकों को जुड़े रहने की बात कह चुके है व जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति भवन भी जाने की बात कह चुके है।
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के सत्ता से हाथ धोने के बाद राजस्थान में भी राजनैतिक उठा-पठक की खबरों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में सत्ता खोने का डर बना हुआ है क्योंकि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहले ही अपने विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी से बाहर हो चुके है और कॉंग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर उनके अन्य विधायकों को भी तोड़ने के आरोप लगा चुकी है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही है। राजस्थान के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी युवा नेता राहुल गांधी द्वारा आज देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार/भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज़ उठाने का आवाहन किया था। जिसके बाद आज राजधानी स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय,राजीव भवन से प्रीतम सिंह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,सूर्यकांत धस्माना,मनीष खंडूरी,शांति रावत,आदि कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गढ़ी कैंट स्थित राजभवन की तरफ पैदल कूच करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी ने कहा कि राजस्थान सरकार को गिराने के लिए केंद्र सरकार जो कुछ कर रही है वह सीधे सीधे बलात्कार है।जो कुछ भी देश के अंदर व राज्य(राजस्थान) के अंदर घटित हो रहा है वह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रवाद का मतलब यह नही की 56 इंच के सीने के बारे में बात करे बल्कि राष्ट्रवाद का अर्थ होता है सच बोले।और यह सच इन्होंने नही बोला है जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी सबके सामने आयी है।केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ दूर तो मास्क आदि पहने पर भारी संख्या में रैली के दौरान किसी ने भी आपस में उचित दूरी नही बनाई रखी। वहीं एसपी सिटी श्वेता चौबे व अन्य पुलिस बल द्वारा इन प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला परही बेरिकेडिंग लगा रोक दिया जिनके बाद कांग्रेसियों द्वारा बेरिकेडिंग पर चढ़कर पुलिस से धक्का मुक्की की गई।