National

कांग्रेस का सवाल: पीएम मोदी ट्रंप के दावे पर अब तक चुप क्यों?

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से यह दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका था। ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देश लड़ाई जारी रखते, तो अमेरिका उनके साथ व्यापारिक संबंध समाप्त कर देता। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के साथ बड़े व्यापारिक समझौते की घोषणा की बात कही।

ट्रंप के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बीते 59 दिनों में यह कम से कम 21वीं बार है जब ट्रंप ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के मुताबिक भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर इसलिए सहमत हुए क्योंकि उन्होंने अमेरिका के व्यापार और निवेश के दबाव को महसूस किया।

जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप का दावा सही है तो यह भारत की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ट्रंप ने अपने हालिया बयान में कहा, “हमने कई संघर्षों को रोका है, उनमें सबसे गंभीर भारत और पाकिस्तान के बीच का था। अगर दोनों देश जंग की ओर बढ़ते, तो शायद मामला परमाणु युद्ध तक पहुंच सकता था। हमने स्पष्ट कहा कि लड़ाई की स्थिति में अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार नहीं करेगा।”

गौरतलब है कि ट्रंप ने इससे पहले भी कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

One thought on “कांग्रेस का सवाल: पीएम मोदी ट्रंप के दावे पर अब तक चुप क्यों?”

  • Wonderful beat ! I wish tto apprentice aat tthe sawme ime as
    you amewnd your site, hoow caan i subscribe for a weblog site?
    Thhe account aided mme a appropriate deal. I were tiny bit acquainted of this your
    broadcast provided bright clear concept xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *