चमोली में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया, डीएम ने दिलाई शपथ
कलेक्ट्रेट से कैंपस तक गूंजा संविधान सम्मान
चमोली ने मनाया संविधान दिवस: विभागों-विद्यालयों में कार्यक्रमों की धूम
डीएम गौरव कुमार की अगुवाई में जिलेभर में संविधान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
संविधान दिवस पर जागा चमोली: शपथ, जागरूकता और प्रतियोगिताओं का आयोजन
चमोली, 26 नवम्बर 2025 (सू.वि.)
जिले भर में संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट से लेकर विद्यालयों तक गूंजा संविधान सम्मान
संविधान दिवस के अवसर पर चमोली जिले में जिलाधिकारी कार्यालय, विभागीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाते हुए नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में भी संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां छात्रों को संविधान की शपथ दिलाने के साथ ही संविधान निर्माण, अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनीयाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से जनपद के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराया गया। वहीं जिला मुख्यालय स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित सभी तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में भाषण, चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, वैयक्तिक सहायक शैलेंद्र सिंह रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी असीम देव, सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

