देहरादून: भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य मे भव्यता से किया गया।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के लोकार्पण और जन्म उत्सव कार्यक्रम मे आज दिनांक 10-5-2024 शुक्रवार वैशाक शुक्ल तृतीया /अक्षय तृतीया संवात 2081 को स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य मे भव्यता से किया गया।
भगवान परशुराम चौक को आकर्षक लाईटो से व फूलो से सजाया गया। भगवान परशुराम जी की स्वर्ण आभा की प्रतिमा के साथ परशुराम जी के अस्त्र फरसे के डॉ बारह फुट के प्रतीक चिन्ह स्थापित किये गए। परशुराम चौक को प्रदर्शित करते बोर्ड चौराहे के चारो तरफ स्थापित किये गए।
समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया की प्रातः 8 बजे सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी मे भगवान परशुराम जी के जन्म के उल्लास मे व देवभूमि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की कुशलता के लिए हवन का आयोजन किया गया।
प्रातः दस बजे परमार्थ निकेतन के स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजयसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, केबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विशिष्ट अतिथि विधायक धरामपुर श्री विनोद चमोली, विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री करण महारा,गंगा सभा हरिद्वारा के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम, कांग्रेस कमेटी के पूर्व देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी व कार्यक्रम संचालक अरुण कुमार शर्मा के साथ भगवान परशुराम जी की नवीन प्रतिमा को लोकार्पण कर प्रतिमा समाज को समर्पित की।
प्रातः 10:30 बजे से सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी मे भगवान परशुराम जन्म उत्सव कार्यक्रम मे पंडित बलराम शर्मा जी ने मधुर भज़नो की प्रस्तुती दी।
मुख्य अतिथि स्वामी जी ने परशुराम चौक व जन्म उत्सव की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
विशिष्ट अतिथि करण महारा जी , श्री विनोद चमोली जी, श्री उमेश शर्मा जी, श्री लालचद शर्मा जी व वीरेंद्र पोखरियल, अशोक वर्मा, सोनिया आनंद, पूनम सति, एस पी पाठक, रामप्रसाद गौतम आदि ने सभी को भगवान परशुराम जन्म उत्सव की बधाई दी।
कार्यक्रम सहयोग व सम्मानित अतिथिओ को समिति द्वारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति दस वर्षो से समिति के माध्यम से समाजिक व धार्मिक आयोजन कर जन जागरण व जनकल्याण के कार्य कर रही है।
समिति द्वारा गत वर्ष 2023 को भगवान परशुराम जन्म उत्सव के कार्यक्रम मे भगवान परशुराम चौक देहरादून मे बनाने की नीव रखते हुए खुले मंच से नगर निगम देहरादून मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी से चौक निर्माण मे शासन प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया था।
समिति के सांतवे वार्षिक उत्सव मे आयोजित भव्य श्री राम कथा के मंच पर कथा व्यास जगद्गुरु पदमविभूषण स्वामी श्री रामभदराचार्य जी महाराज जी ने समिति के आग्रह पर खुले मंच से मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी से इस विषय पर सार्थक कार्य करने का अनुरोध किया था।
चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव 2024 ब्राह्मण समाज मे स्वर्ण अक्षरों मे अंकित होगा देवभूमि की राजधानी देहरादून मे प्रथम भगवान परशुराम चौक अस्तित्व मे आ रहा है।
नगर निगम देहरादून की अंतिम बोर्ड बैठक नवम्बर 2023 मे मेयर सुनील उनियाल गामा जी व समस्त पार्षद गणों के सहयोग से फवरा चौक नेहरू कालोनी को भगवान परशुराम चौक घोषित किया गया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने फवारा पार्क पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह, धर्म ध्वजा व बोर्ड लगाने की सहमति समिति को प्रदान की। पी डब्लू डी ने चौक पर बोर्ड लगाने की सहमति प्रदान की।
दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद की वितरित किया गया।
आज के कार्यक्रम मे समिति संरक्षक श्री रामनरेश शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री लालचंद शर्मा,श्रीमती आभा बड़थवाल, श्रीमती अमृता शर्मा,समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा व रूचि शर्मा, विजय जोशी, वासु वशिष्ठ, डॉ अजय वशिष्ठ, एस के शर्मा, रामगोपाल शर्मा,प्रमोद शर्मा,डी के शर्मा,श्रीकांत शर्मा,मधुसूदन सुंदरियाल, अभय उनियाल, अनुराग गौड,विजय जोशी, विपुल बिलजवान, विशाल कौशिक,संजय मिश्रा, रितेश शर्मा, विवेक कौशिक, मदन मोहन आदि सम्मलित रहे।
अरुण कुमार शर्मा
केन्द्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति (रजि.)
7017613485
9897408425