मुख्यमंत्री से मिले देहरादून बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल
देहरादून 16 नवम्बर (usk) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल के नेतृत्व में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मुलाकात के दौरान देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनमोहन कंडवाल, श्री राजवीर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
