Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादून

धामी कैबिनेट ने बैठक में लिए महत्वपूर्ण फैसले, देखिये पूरी रिपोर्ट

6सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है।  कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव पर चर्चा हुई, इन पर कैबिनेट ने अपनी लगाई मुहर ।बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।

6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में होगा।

विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर आउट ऑफ टर्म नौकरी दी जाएगी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम मौका।
खेल नीति के तहत 2000 से 5400 ग्रेड पे मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडल वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में मिलेगी नौकरी।
2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।
-प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50% से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।
-जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।
– पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा
-118 हजार पॉली हाउस बनने हैं। 100 कि बजाय अब 50 वर्ग मीटर में भी बन सकेगा। संख्या 21398 तक बढ़ा दी गई है। लागत उतनी ही रहेगी।
लोक सेवा आयोग की नियमावली में होगा संशोधन
अध्यक्ष व सदस्य में बदलाव, आधे सदस्य ऐसे होंगे जो केंद्र या राज्य में क श्रेणी के पद वाले हों
समिति बनेगी चयन की। तीन नाम देगी।
आयोग में आने वाले सदस्यों को पद से त्गपत्र देना होगा।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले :-
नगरपालिका और शहरी विकास पर हुई चर्चा।
नरेंद्र नगर की सीमा का किया गया विस्तार।
तीन गांव को नगर पालिका में जोड़ा गया।
150 व्यक्ति से ज्यादा है जनसंख्या घनत्व।
चमोली के घाट ब्लॉक को अब नगर पंचायत बनाया गया है।
घाट के महत्व को देखते हुए लिया गया है ये फैसला।
कीर्तिनगर का भी सीमा विस्तार किया गया है।
32 परिवार को शहरी क्षेत्र में जोड़ा गया है, पूर्व में ये रह गए थे।

मुनस्यारी बनाया गया नगरपंचायत।
नगर पालिका रुद्रप्रयाग का भी किया गया विस्तार, जोड़े गए कुछ और गांव।

भीमताल में भी लगातार पर्यटन बढ़ रहा है, इस लिए इसे उचकृत करके नगर पालिका बनाने का लिया फैसला, अब होगी नगर पालिका।

वन विभाग के 2 प्रस्ताव आए सामने।
सहायक संख्या अधिकारी के पद किए गए खत्म।
मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को मिली मंजूरी, इसमें सहायता निधि में धनराशि बहुत तेजी से दी जाएगी।
साधारण रूप से घायल पर 15 हजार।
गंभीर रूप से 1 लाख मिलेगी।
जंगली जानवर से संघर्ष में मृत्य होने पर मिलेगी 6 लाख रुपये।
शिक्षा विभाग में हुई चर्चा।
मुख्यमंत्री उच्च शोध प्रोत्साहन योजना, ये एक चैलेंज फंड के रूप में काम करेगी।
15 लाख तक के प्रोजेक्ट लिए जायेंगे कुछ विशेष में 18 लाख भी लिए जा सकते हैं।
इसमें फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट भी शोध कार्य करेंगे।
देव भूमि उद्यमिता योजना प्रदेश सरकार लेकर आ रही है।
इस योजना में एवरनेस कैंप लगाए जायेंगे।
इसमें अलग-अलग जिलों में शोध कार्य करवाए जायेंगे।
इसमें एक्सपर्ट स्टूडेंट को ट्रेंड करेंगे।
एक साल में तीन हजार को ट्रेनिंग मिलेगी।
चिकित्सा शिक्षा के तहत मेडिकल कॉलेज में भी हर साल नर्स की भर्ती निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *