Uttarakhand

राष्ट्रपति के जनपद भ्रमण की जिलाधिकारी सविन बंसल ने की समीक्षा

देहरादून।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के 20 एवं 21 जून को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौपे गए कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करे। मा0 राष्ट्रपति का 20 जून को आशियाना एवं 21 जून योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने आयुष विभाग को योग दिवस के अवसर पर विभागों से समन्वय करते हुए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों को जो जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं उनका समय से पूर्ण कर लें। विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रम स्थलों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक सदर रेनू, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक आयुष मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

One thought on “राष्ट्रपति के जनपद भ्रमण की जिलाधिकारी सविन बंसल ने की समीक्षा”

  • When sojeone writes ann post he/she keeeps the plasn of a user iin his/her brwin that how a uswer can bee aware of it.
    Theeefore that’s whhy his piece of writng is amazing.

    Thanks! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *