देहरादून

प्रदेश में जल्दी बदले जाएंगे डीएम व पुलिस कप्तान।

 

 

जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी बदले जाएंगे

देहरादून। सचिवालय में नौकरशाही में फेरबदल के बाद अब कई जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के तबादले जल्द हो सकते हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा उप चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कभी भी फैसला ले सकते हैं। दो रोज पहले सरकार ने सचिवालय में 15 आईएएस समेत 17 अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया था। इसके बाद से अब जिलों में डीएम और पुलिस कप्तानों के तबादलों की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। इनके तबादलों पर प्रारंभिक कसरत भी शुरू हो चुकी है।

दरअसल, कई जिलाधिकारियों को एक ही जिले में दो साल का कार्यकाल हो चुका या फिर होने वाले हैं। ऐसे में इनके स्थानों पर दूसरे आईएएस अफसरों पर मौका मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

देहरादून की जिलाधिकारी का कार्यकाल दो साल से ऊपर हो चुका है, जबकि पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों के भी दो-तीन माह बाद दो साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। वहीं, यूएसनगर के जिलाधिकारी भी कुछ माह बाद रिटायरमेंट होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *