Uttarakhand

सेटेलाइट एम्स किच्छा निर्माण में सुस्ती पर डीएम नाराज मई 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

रुद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अपने कैम्प कार्यालय में किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स की प्रगति समीक्षा बैठक ली। निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि एम्स प्रदेश ही नहीं, पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा परिवर्तन लाएगा, इसलिए शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्माण कार्य मई 2026 तक हर हाल में पूरा करने और दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने नर्सिंग हॉस्टल निर्माण में सुस्ती पर भी असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही मुख्य भवन में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तीन शिफ्टों में कार्य कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी से कार्य की गति बढ़ेगी और बाधाओं का समाधान संभव होगा। बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम गौरव पांडे व सीपीडब्ल्यूडी व नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

Shubham Mishra