Uttarakhand

होटल बन चुके होमस्टे पर डीएम की बड़ी कार्रवाई 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया शुरू

📍 देहरादून | 29 अप्रैल 2026
जिले में नियमों को ताक पर रखकर होटल की तरह संचालित हो रहे होमस्टे पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सफाई” के तहत प्रथम चरण में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है, साथ ही इन्हें पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
🔎 जांच में क्या मिला?
कई होमस्टे में रातभर अवैध बार और लाउड डीजे संचालन
नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के अड्डे बने होमस्टे
बिना अग्निशमन उपकरण और फूड लाइसेंस के संचालन
निर्धारित प्रक्रिया के बिना पर्यटकों को ठहराना
लीज/किराये पर चल रहे होमस्टे
क्षमता से अधिक कमरों का संचालन
विदेशी नागरिकों की सूचना (C-Form) नहीं दी गई
🚨 कानून व्यवस्था पर खतरा
जिला प्रशासन के अनुसार, इन होमस्टे में ठहरने वाले कुछ लोग शहर में नशे में हुड़दंग, ओवरस्पीडिंग और फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल पाए गए, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा था।
⚠️ डीएम का सख्त संदेश
“आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
👮 7 दिन में बड़ा एक्शन
5 मजिस्ट्रेट टीमों का गठन
सहसपुर और रायपुर क्षेत्रों में विशेष जांच
बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा
🏡 होमस्टे का असली उद्देश्य
डीएम ने स्पष्ट किया कि होमस्टे योजना का मकसद स्थानीय संस्कृति और रोजगार बढ़ाना है, न कि उसे व्यावसायिक होटल में बदलना।
➡️ आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Uma Shankar Kukreti