देहरादून

मानवता की मिसाल बनी दून पुलिस

थाना त्यूनी

टोंस नदी में मिले अज्ञात शव का दून पुलिस ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया अंतिम संस्कार।

21 मई 2026 को ग्राम अटाल के पास टोंस नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा लगातार मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन नेपाली मूल के होने के अतिरिक्त कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
72 घंटे तक शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में सुरक्षित रखने के बाद भी पहचान नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत आज त्यूनी पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए पूरे विधि-विधान के साथ अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार कराया।


दून पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वह केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता का फर्ज निभाने में भी हमेशा आगे रहती है।

Uma Shankar Kukreti