देहरादून

दून विश्वविद्यालय में डॉ. इन्दर दत्त भट्ट का स्वागत

 

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला

दून विश्वविद्यालय में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत संस्थान के निदेशक डॉ. इन्दर दत्त भट्ट का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में डॉ. हरीश चंद्र अंडोला प्रमुख रहे।

देहरादून : पंडित गोविन्द बल्लभ पंत संस्थान के निदेशक डॉ. इन्दर दत्त भट्ट के दून विश्वविद्यालय आगमन पर डॉ. हरीश चंद्र अंडोला ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति तथा रसायन विज्ञान पर लिखी गई पुस्तकों के विषय में चर्चा हुई।

डॉ. भट्ट ने लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इन पुस्तकों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।

लेखकों ने पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र सरकार श्री भगत सिंह कोशियारी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक युकास्ट श्री दुर्गेश पंत, दून विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव सहित सभी प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अतुलनीय सहयोग हेतु भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Uma Shankar Kukreti