खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने जनता की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश दिए
खटीमा। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई और हेलीपैड लोहियाहेड पर जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं को गौर से सुना और अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा, “जन समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी इनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।” इस दौरान उन्होंने नगला तराई में स्वर्गीय मदन सिंह धामी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।इसके बाद सीएम ने नवीन बोरा के आवास पर जाकर उनका कुशल-क्षेम पूछा और बातचीत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
