Uttarakhand

नानकमत्ता में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, डीएम ने गठित की 7 सदस्यीय जांच टीम

रुद्रपुर। ग्राम नवीनगर, उप तहसील नानकमत्ता में रविवार 19 अप्रैल 2026 को धार्मिक पूजा की आड़ में धर्मांतरण के आरोप लगने पर जमकर हंगामा मच गया। इस घटना की कतरन ‘धर्मांतरण के आरोप पर नानकमत्ता में बवाल’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसे संवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता और जनसुरक्षा से जुड़े बिंदु निहित हैं, इसलिए तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच जरूरी है।डीएम ने अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम में अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक सदस्य हैं।जिलाधिकारी ने टीम को 15 दिनों के भीतर तथ्यात्मक, सुस्पष्ट और प्रमाण-आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि 5 मई को दोपहर 12 बजे घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण और शिकायतकर्ता परिवार से मुलाकात होगी। सभी सदस्य समन्वय कर समय पर उपस्थित हों।

Shubham Mishra