Uttarakhand

रुद्रपुर में ‘बंग भवन’ निर्माण के लिए विधायक शिव अरोरा का जिलाधिकारी को पत्र, भूमि हस्तांतरण का अनुरोध

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल ‘बंग भवन’ के निर्माण को जल्द शुरू करने के लिए भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया है।

पत्र में विधायक श्री अरोरा ने बताया कि रुद्रपुर में बंगाली समाज के उत्थान और सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन के लिए ‘बंग भवन’ का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए किच्छा बाईपास रोड पर स्थित पुरानी ट्रेजरी को भूमि चिन्हित किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की कि चयनित स्थल पर निर्माण हेतु सभी वैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि बंगाली समाज को एक सुसज्जित सांस्कृतिक केंद्र मिल सके।श्री अरोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है और ‘बंग भवन’ इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आश्वासन दिया कि भूमि हस्तांतरण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे, मयंक कक्कड़ सहित बंगाली समाज के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Shubham Mishra