National

राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी पर ईडी का शिकंजा, 200 करोड़ की संपत्ति जब्त, इस मामले में हुई कार्रवाई

 नई दिल्ली। ईडी ने गुरुग्राम की एक रियल्टी कंपनी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच के तहत कोलंबो में निर्माणाधीन लक्जरी होटल और 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कुछ अन्य संपत्तियां कुर्क की हैं। कंपनी पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी का आरोप है।

2023 में कत्याल को किया था गिरफ्तार

‘कृष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक इस कंपनी का प्रमोटर अमित कत्याल है, जिसे राजद के प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार का करीबी सहयोगी माना जाता है। ईडी ने लालू प्रसाद और उनके परिवार से जुड़े जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य मामले में 2023 में कत्याल को गिरफ्तार किया था।

कुर्क करने का आदेश जारी किया

ईडी ने गुरुवार को बयान में कहा कि उसने श्रीलंका के “कोलंबो 1” क्षेत्र में निर्माणाधीन लग्जरी होटल और चार एकड़ भूमि पर पट्टे के अधिकार को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है। गुरुग्राम के सेक्टर 66 में बादशाहपुर और घसोला गांवों में 19.08 करोड़ रुपये की लगभग 2.82 एकड़ जमीन (गुड अर्थ बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर) भी कुर्क की गई है।

अमित कात्याल पर ये आरोप

आरोप है कि अमित कात्याल ने विभिन्न प्लाट खरीदारों और निवेशकों से एकत्र किए गए पैसे को हेराफेरी कर द वन ट्रांसवर्क्स स्क्वायर (प्राइवेट) लिमिटेड (पूर्व में कृष ट्रांसवर्क्स कोलंबो प्राइवेट लिमिटेड) नामक श्रीलंकाई कंपनी को भेज दिया, जो श्रीलंका में लग्जरी रियल एस्टेट परियोजना विकसित कर रही थी।

कोलंबो में कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 205 करोड़ रुपये है और इसमें लगभग चार एकड़ जमीन और कुछ इमारतों के पट्टे के अधिकार शामिल हैं।

7 thoughts on “राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी पर ईडी का शिकंजा, 200 करोड़ की संपत्ति जब्त, इस मामले में हुई कार्रवाई”

  • A pеrson necesѕarily lend a hand to make sіgnificantly articles I might state.
    That iѕ the first time І fгequented your web page and up
    to now? I amaᴢed with the reseaгch you made to mаkе this particular submit amazing.

    Fantastic job!

    Here iѕ my page :: trading platform

  • Wow, amazing weblog layout! How lengthy have you ever been blogging for?
    you make blogging look easy. The total look of your site is magnificent,
    let alone the content!

  • Hello there, I do think your blog could possibly
    be having web browser compatibility issues. Whenever I take
    a look at your site in Safari, it looks fine however when opening
    in IE, it has some overlapping issues. I merely wanted to
    give you a quick heads up! Other than that, fantastic blog!

  • Post writing is also a excitement, if you be familiar with afterward
    you can write or else it is complicated to write.

  • I was recommended this blog by my cousin. I am not sure whether this
    post is written by him as no one else know such detailed
    about my problem. You’re incredible! Thanks!

  • Pretty! This was an extremely wonderful post.
    Thanks for providing this information.

  • Your style is really unique compared to other people I’ve read stuff from.

    Thank you for posting when you have the opportunity, Guess I’ll just bookmark this page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *