विकासनगर– शरण चंद पुत्र भूरा राम निवासी यमुना पुल बाढ़वाला विकासनगर उम्र 66 वर्ष घर से अपने खेत में कृषि कार्य करने गए थे। जमीन गिली थी, अर्थिंग के कारण खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए और करंट से झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु परिजनों द्वारा लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा शरण चंद को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पीएम हेतु मोर्चरी विकासनगर भेजा गया। पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।