पर्यावरणविद पद्मश्री एवं पद्म भूषण अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया।
लखनऊ प्रतिनिधि अशोक असवाल
लखनऊ:- पर्यावरणविद पद्मश्री एवं पद्म भूषण अनिल प्रकाश जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने पर्यावरण विद पद्मश्री एवं पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा । प्रांत प्रचारक बृज क्षेत्र हरीश रौतेला को दिया जाने वाला उत्तराखंड गौरव पुरस्कार उनके छोटे भाई प्रमोद ने ग्रहण किया।
इस मौके पर स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। डॉक्टर करुणा पांडे की कुमाऊनी गीतों की पुस्तक का मुख्यमंत्री ने विमोचन भी किया।
उद्घाटन अवसर पर पर्वतीय महिलाओं ने पर आप पपरंपरागत वेशभूषा में ढाल तलवार, मसक बीन, तुर्री ,रणसिह आदि के साथ लोक नृत्य गीत पेश किए ।