Healthदेहरादून

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 नमूने जांच के लिए भेजे गए

देहरादून |29अप्रेल |usk
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड सचिन कुर्वे तथा जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने उपायुक्त गढ़वाल मंडल खाद्य सुरक्षा आर.एस. रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त मनीष सयाना के साथ जीएमएस रोड स्थित कमला प्लेस में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “इंसा कार्ट” का निरीक्षण किया। यहां कालातीत (एक्सपायर्ड) आइसक्रीम बेचने की शिकायत पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह द्वारा आइसक्रीम का नमूना जांच हेतु लिया गया।


इसके बाद टीम ने नेहरू कॉलोनी और धर्मपुर फल मंडी का निरीक्षण किया, जहां फलों को पकाने में रसायनों और कृत्रिम रंगों के उपयोग की जांच की गई। टीम ने आम, केला, सेब, पपीता, तरबूज, अंगूर और खरबूजे सहित कुल 15 नमूने लिए।
👉 इस अभियान के तहत पूरे जनपद में कुल 16 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी सहित विभाग की अन्य टीम सदस्य भी मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग का संदेश:
जनपद में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Uma Shankar Kukreti