Uttarakhand

होली त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान तेज*

रूद्रपुर।  सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह एवं अशा आर्या द्वारा सघन अभियान चलाया गया।इस दौरान रूद्रपुर स्थित एक दर्जन से अधिक प्रमुख निर्माण इकाईयों तथा मिठान प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 07 मिठाईयों के नमूने लिए गए, जिनमें माया बर्फी, मावा पेडे, बालुसाई, लड्डू, मिल्क केक, कलाकन्द और गुजिया शामिल हैं। इन नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण व क्रिय करने के निर्देश दिए गए। निर्देों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Shubham Mishra