देहरादून राज्य से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव उत्पल कुमार अब देश की लोकसभा में सचिव पद पर नियुक्त किये गये है। अध्यक्ष लोकसभा की मंजूरी के बाद ये आदेश जारी हुआ है। 1986 बैच उत्पल कुमार राज्य से 31 जुलाई को रिटायर हो चुके है।ब्यूरोक्रेसी के सूत्रों की मानें तो आगे वो लोकसभा में महासचिव भी हो सकते है ये अपने आप में बहुत बडा पद माना जाता है। रिटायर्ड आईएएस उत्पल कुमार की तैनाती आदेशो में कांट्रेक्ट शब्द भी लिखा गया है। जानकारों की मानें तो रिटायरमेंट के बाद ये व्यवस्था है।