Uttarakhand

पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,कैचीधाम के लिए हुए रवाना

रूद्रपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति तराई भवन पंतनगर पहुंचे, जहां कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पाद उन्हें भेंट किए। तराई भवन में अल्प विश्राम करने के बाद श्री कोविंद कैचीधाम नैनीताल के लिए रवाना हुए।अभ्यागत के स्वागत अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, आरडी मठपाल, उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, गौरव पांडेय, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Shubham Mishra