Uttarakhand

उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाडी सेलेक्ट हुवे इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (फुटबाल ) यूनाइटेड अरब अमीरात( आबू दाबी) के लिए 

 

शुभकामनायें और आशीर्वाद प्रदान किया साथ मे बीजेपी नेता उमेश शर्मा काउ को जन्मदिन की भी बधाई दी गयी

बीजेपी के रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा काउ और दून डिफेन्स एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप गुप्ता द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया

उत्तराखंड के इतिहास मे पहली बार 50 प्लस फुटबाल टीम

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के चार खिलाडी डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच, राज्य आंदोलनकारी) देहरादून, आसिफ अली ( पूर्व नेशनल खिलाडी) अल्मोड़ा, गोपाल सिंह रावत ( पूर्व नेशनल खिलाडी) ऋषिकेश और विमल सिंह रावत ( पूर्व नेशनल खिलाडी) देहरादून का चयन यूनाइटेड अरब अमीरात के आबू दाबी मे आयोजित इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स ( फुटबाल) चैंपियनशिप 2026, जो 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होगी उसके लिए चयन हुवा जिसमें देश भर से 15 दिन का कैंप दिल्ली मे खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव श्री शैलेन्द्र सिंह ( पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाडी) के द्वारा किया गया था जिसमें 50 प्लस मे 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें 22 खिलाडी चुने गए उसमे उत्तराखंड से 10 खिलाडी कैंप मे थे जिसमें सफलता पूर्वक कैंप चार खिलाड़ियों ने किया और चुने गए

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा की भारत की टीम अच्छा प्रदर्शन कर राज्य और देश के लिए पदक लेकर आएगी देश का नाम रोशन करेगी, 100 से ऊपर देश इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर रहे है डॉ रावत ने बताया की विगत चार सालों से उत्तराखंड की खेलो मास्टर्स की टीम हर साल 40 प्लस, 50 प्लस और 60 प्लस मे गोल्ड, सिल्वर और ब्रोज़ मैडल लेकर आयी है जिसके उपरांत खिलाड़ियों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, खेल मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया था

डॉ रावत ने बताया की देश भर से 58 खिलाड़ियों का दल विभिन्न खेलो के लिए 5 फरवरी को प्रस्थान करेगा यूनाइटेड अरब अमीरात (आबू दाबी) के लिए जायेगा जिसमें आई ए एस, पी सी एस, आर्मी ऑफिसर, विभिन्न विभागों के अधिकारी गण भी जा रहे हैं

Uma Shankar Kukreti