Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादूनपौड़ी गढ़वाल

उक्रांद को पुनर्जीवित कर गया गढ़वाल लोकसभा चुनाव..

 

 

गढ़वाल लोकसभा सीट पर उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी का मजबूती से लड़ना उत्तराखण्ड क्रान्ति दल को पुनर्जीवित कर गया है। सीमित संशाधन में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा लडे गये इस चुनाव में जनता तक पहुँच बनाने हेतु उक्रांद प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभाओं और सोशल मीडिया का सहारा लिया (दल के संसाधन विहीन होने और पूर्व के चुनावों में कोई विशेष सफलता न मिलने से उक्रांद का ग्रास रुट लेवल का कार्यकर्ता या तो राष्ट्रीय दलों की तरफ रुख कर चुका था या हालातों से निराश होकर चुपचाप घर में जा बैठा था,इस चुनाव में या तो का जमीनी कार्यकर्ता सक्रिय हुआ है या उसने घर वापसी का मन बनाया है, साथ ही कई युवाओं ने अपने उज्ज्वल भविष्य हेतु उक्रांद की विचारधारा पर विश्वास व्यक्त करते हुये उक्रांद की सदस्यता भी ली है।

 

गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष नेगी और उनकी कोर टीम के सदस्यों अर्जुन नेगी, आशीष नेगी ठेठ पहाड़ी, अंशुल भट्ट, अनुराग भरतरी अनूप बजवाल, अनिकेत एवं विधानसभाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्व अंकिता भण्डारी की माँ सोनी देवी, नवरात्र का उपवास लेकर 01 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल एक गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की 14 विधान सभाओं पौडी, कोटद्वार, लैंसडाउन, श्रीनगर, चौबट्टा प्रयाग, थराली, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर में व्यापक भ्रमण पर रहीं इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शान्ति प्रसाद मह और ए.पी.जुयाल ने प्रचार अभियान में कोर टीम का मार्गदर्शन किया। समय-समय पर उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने भी प्रचार अभियान से जुड़कर प्रत्याशी और उनकी टीम का मनोबल बढ़ाया। रामनगर में उक्रांद के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान और पार्टी के वरिष्ठ नेता जीवन सिंह नेगी, चमोली में जिलाध्यक्ष बच्चीराम उनियाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शाह दीपक फस्र्याण, सचिन गड़िया, बलवंत रावत, राकेश सती आदि, रुद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, डॉ आशुतोष भण्डारी, पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी, प्रांजल नौडियाल, प्रेम सिंह रावत आदि, श्रीनगर में प्रभाकर बाबुलकर और अनिल दत्त तिवारी आदि. नरेंद्र नगर में विपिन रावत, कृष्ण कुमार डोभाल, सीताराम राणाकोटी आदि, वनकेश्वर में रामप्रसाद बोबरियाल, वरिष्ठ उनाद नेता, अंडर सेक्रेटरी भारत सरकार, हरेंद्र रॉथाण जी बाचस्पति भट्ट ‘सलाणी’ गबर सिंह राणा, कोटद्वार में वरिष्ठ उक्रांद नेता डॉ शक्तिशैल कपरवान, महेंद्र सिंह रावत आदि और पौड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन गुसाई, दर्शन रावत आदि ने प्रचार अभियान में अपनी विधानसभा में मोर्चा संभाला। इस दौरान यमकेश्वर विधानसभा के बिनक में वरिष्ठ उक्रांद नेता हरेंद्र रौधाण जी के नेतृत्व में प्रचार अभियान दल का पारम्परिक मशकबीन की धुन के बीच जबरदस्त स्वागत किया गया, बिनक में जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के लिगे उक्रांद का पूर्णकालिक कार्यालय भी खोला गया है। बिनक के अतिरिक्त उक्रांद के वरिष्ठ नेता ए .पी. जुयाल के लैंसडाउन विधानसभा के अन्तर्गत पैतृक ग्राम बसोली. इसी विधानसभा के गौलीखाल में टीपीएस रावत जी के आवास, नरेंद्रनगर विधानसमा के 14 बीघा क्षेत्र में, रुद्रप्रयाग, रामनगर, कोटद्वार, आदि में भी प्रचार अभियान दल का भव्य स्वागत किया गया। प्रचार अभियान के दौरान अल्मोडा जनपद की द्वाराहाट विधानसभा के अन्तर्गत चौखुटिया के मूल निवासी और अंकिता भण्डारी को न्याय, मूल निवास, भूकानून आन्दोलन से जुड़े पूर्व सैनिक भुवन कठायत ने भी प्रचार अभियान से जुडकर उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी के पक्ष में मतदान करने हेतु स्थानीय लोगों का अाहवान किया लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में युवा और बड़े बुजुर्ग उक्रांद के जोश से भरे प्रचार अभियान से उत्साहित दिखे और स्वयं ही उन्होंने पार्टी के ध्वज को माँग अपने घरों पर शान से लहराया, कुल मिलाकार अंकिता भाण्डारी को न्याय दिलाने के मुद्दे पर जन-जन तक पहुंचे इस प्रचार अभियान ने राज्य की जनता के मन में संसद में उक्रांद प्रत्याशी को भेजने और प्रदेश की ज्वलत समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्रीय दल को सतासीन करने के विचार को मजबूती से स्थापित कर दिया है। इस लोकसभा चुनाव की एक और उपलब्धि ये भी रही कि क्षेत्रीय विचारधारा के लगभग सभी दल जिसमें राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, हिमालयन क्रांति पार्टी 1यूके संगठन आदि शामिल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी के पक्ष में मतदान हेतु जनता को जागरूक करने हेतु पूरी मेहनत के साथ प्रचार-प्रसार किया। उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और तन, मन,धन से लोकसभा चुनाव में सहयोग करने वाले सभी मित्रों का हृदय से आभार प्रकट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *