देहरादून

देहरादून नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव पर गोगी का हमला, आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कड़ी नाराज़गी जताई है।
डॉ. गोगी ने आरोप लगाया कि नगर निगम देहरादून में सत्तापक्ष द्वारा लगातार दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कांग्रेस पार्षदों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है और उनके वार्डों में योजनाओं को प्राथमिकता नहीं दी जा रही।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी।
साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी पार्षदों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का पक्षपात न हो, ताकि आम जनता को उसके अधिकार मिल सकें।

Uma Shankar Kukreti