अच्छी खबर ! CM DHAMI का बड़ा फैसला , अब सरकारी कार्यक्रम होटलों के बजाय मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यसेंवक हाल में आयोजित किए जाएंगे,
उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सरकारी खर्च कम करने के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कोई भी सरकारी कार्यक्रम होटलों में आयोजित नहीं किए जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।
सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्यसेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2022
सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू होगी। उत्तराखंड राज्य को फिजूलखर्ची से बचाने के लिए मुख्यमंत्री का यह एक अहम फैसला है।