Saturday, July 27, 2024
Latest:
Uncategorized

राज्यपाल ने दिया शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता

मुंबई-महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने से मना करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने के बारे में पूछा है। भाजपा के बाद शिवसेना महाराष्ट्र में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने को लकेर असमर्थता जताई।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यपाल से मुलाकात की जानकारी दी और कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना सकती है। उन्होंने कहा कि हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए जनादेश मिला था। अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाना चाहती है, तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी के बाद शिवसेना से सरकार बनाने के बारे पूछा। राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे से सरकार बनाने की इच्छा के बारे में राज्यपाल ने पूछा है।

कांग्रेस और एनसीपी मिलकर लेंगे फैसला

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अगर गवर्नर शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं तो हम अपने अगले कदम के बारे में सोचेंगे। अभी हमें शिवसेना से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। अंतिम निर्णय कांग्रेस और एनसीपी मिलकर लेंगे।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *