हंस फाउंडेशन सतपुली द्वारा महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविर, 60 लोगों ने लिया लाभ
सतपुली। हंस फाउंडेशन, सतपुली के सहयोग से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में 16 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र एवं जनरल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 60 लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों व सामान्य स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच भी की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्र हित एवं समाज हित में अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों से लोगों को बड़ी राहत मिलती रहेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने भी शिविर के सफल आयोजन के लिए आयुष बडोला का धन्यवाद किया।
छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला ने कहा, “मैं हंस फाउंडेशन तथा यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट का इस शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। आगे भी समय-समय पर कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।”
शिविर में दमराड़ा, कांडी, कोलसी, बुकांडी, आवई, बडोली, बिथ्यानी सहित आसपास के कई गांवों से आए लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ
