एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल
देहरादून, 08 मई 2026।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और अन्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को अस्पताल व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और सेवाओं को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
