चमोली नंदानगर क्षेत्र में भारी बारिश व बादल फटने से भारी तबाही, प्रशासन की टीम रेस्कयू में जुटी

चमोली : नंदानगर क्षेत्र में भारी बारिश व बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जानकारी के अनुसार आपदा में 5 लोग लापता हैं, जबकि दो लोगों को बचाया गया है। प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य किया शुरू।
बुधवार मध्यरात्रि में चमोली जिले के नंदानगर के कुन्तरि लगा फाली में भारी बारिश व बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ है। आपदा में पांच लोग मलवे में तब गये हैं, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है और छह मकान जमींदोज हो गये हैं। वहीं धुर्मा क्षेत्र में भी बादल फटने से 5 मकानों को नुक्सान पहुंचा है। लोगों ने रात्रि में भागकर किसी तरह जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। मेडिकल टीम के साथ तीन 108 वाहन भी आपदा क्षेत्र नंदानगर पहुंची।

प्रारंभिक सुचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है घटना मे 05 लोग लापता है 02 को बचा लिया गया है।

*तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगो के लापता की सूचना है जिसमें कुंतरी लगा फाली में 8 और धुरमा में 2 लोग लापता होने की सूचना*
ग्राम कुंतरी लगा फाली में
1-कुंवर सिंह s/बलवंत सिंह (उम्र लगभग 42)
2-कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38)
3 और 4-विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह (उम्र दोनों की 10 वर्ष)
5-नरेन्द्र सिंह s/o कुताल सिँह (40)
6-जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम(70)
7-भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65)
8-देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65)
*तहसील घाट नंदानगर के गाँव धुरमा में 2 लोगों के लापता होने की सूचना है।*
1-गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र75)
2-ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38)

