Saturday, July 27, 2024
Latest:
उधम सिंह नगर

यहाँ लड़की के मामले में भिड़े दो समुदाय के लोग, जिला कोर्ट के बाहर हुई जमकर मारपीट

रुद्रपुर :- उधम सिंह नगर जिला कोर्ट के बाहर लड़की ले जाने के लेकर दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। हाथापाई का वीडियो राहगीरों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला दो समुदायों से जुड़ा

हुआ बताया जा रहा है, जिसको लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसमे अब वीडियो वायरल होने ले बाद जांच कर कार्यवाही करने का काम कर रही है।

जनपद ऊधम सिंह नगर के

रुद्रपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में लड़का और लड़की कोर्ट में जा रहे थे कि, इसी बीच लड़की के परिवार वालो ने अपनी लड़की को ले जाने को लेकर लड़का और उसके परिजनों में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते लकड़ी को अपने साथ में ले जाने को लेकर मारपीट हो गई। इतना ही नही बल्कि कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हो गई।

काफी समय तक हाइवोल्टेज
ड्रामा चलने से लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया और वकील के चेम्बर तक पहुंचे गए।

 

जिसके बाद पुलिस भी सूचना पर मोके पर पहुंची तथा अपने साथ सिडकुल चौकी ले गई।

जहां दोनों पक्षों को पुलिस अपनी हिरासत में ले लिया है।

वही इस पूरे मामले में मारपीट

का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, लड़की बंगाली समुदाय से है तो लड़का बाल्मीकि समुदाय से है। दोनों में प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली है। जिसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *