उत्तराखंडहल्द्वानी

यहाँ गुलदार के हमले में पूर्व फौजी घायल, गम्भीर हालत में सेना के हॉस्पिटल में भर्ती

 

 

पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी है। अब ताड़ीखेत ब्लाक के सिंगोली गांव में कथा सुनकर घर लौट रहे भूतपूर्व सैनिक पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान पंजे के प्रहार से पूर्व सैनिक लहूलुहान हो गया। सिर पर गंभीर जख्म हुआ है। आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में भारतीय सेना के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

 

जानकारी के अनुसार सिंगोली गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक गोविंद सिंह परमार घर से कुछ दूर श्रावण मास पर कथा सुनने गए थे। देर शाम वापस लौटते समय पैदल मार्ग पर घात लगाए गुलदार से सामना हो गया। इससे पहले कि गोविंद सिंह कुछ समझ पाते गुलदार झपट गया।

इस दौरान गुलदार ने गोविंद सिंह के सिर पर पंजे से प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हो हल्ला सुन गांव के लोग एकत्र हुए। ग्रामप्रधान महेंद्र डोगरा ने बताया कि घायल को तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। गुलदार के हमले से गांव के लोग भयभीत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *