Crimeदेहरादून

डीजीपी उत्तराखंड की अपराध व कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा

◼️ लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई, कई चौकी प्रभारी निलंबित
◼️ लैंड फ्रॉड मामलों में सीओ स्तर पर अनिवार्य जांच, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
देहरादून।
दीपम सेठ की अध्यक्षता में सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गढ़वाल-कुमाऊँ रेंज, समस्त जनपदों एवं STF के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं की प्रगति एवं जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने सख़्त दिशा-निर्देश जारी किए।
मुख्य निर्देश व कार्रवाई—
◼️ ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में लापरवाही पर एम्स चौकी प्रभारी SI साहिल वशिष्ट निलंबित।
◼️ देहरादून के युवती हत्याकांड में प्रथम दृष्टया लापरवाही पर खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी SI प्रद्युम्न नेगी निलंबित।
◼️ दोनों मामलों की जांच SP Crime श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई, 7 दिन में रिपोर्ट के निर्देश।
◼️ हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में रविदास जयंती पर हुई हिंसा व फायरिंग में लापरवाही पर चुड़ियाला हल्का प्रभारी SI सूरत शर्मा निलंबित, जांच SP Crime हरिद्वार को सौंपी गई।
◼️ ऊधमसिंहनगर के सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद लैंड फ्रॉड मामलों में अब अनिवार्य रूप से सीओ स्तर पर समयबद्ध व पारदर्शी जांच होगी। लंबित मामलों की पुलिस मुख्यालय से नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
◼️ पुलिस में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सतर्कता विभाग को दोषी कर्मियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
बैठक में गढ़वाल-कुमाऊँ रेंज सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti