हिंदू वाहिनी संगठन ने दिव्यांग बच्चों को भंडारे में दिया स्नेह और संबल
काशीपुर। शारदीय नवरात्रों की नवमी के अवसर पर उत्तराखंड हिंदू वाहिनी संगठन ने भंडारे का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों को स्नेह और संबल दिया। इस अवसर पर डी-बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में ढकिया गुलाबो रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में यूएसआर इंदू समिति से जुड़े दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया।भोजन पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ने यह दर्शाया कि अपनापन मिलने से वे बेहद प्रसन्न हैं। आयोजकों ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा से उन्हें दिव्यांग बच्चों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और भविष्य में भी इस सहयोग को लगातार जारी रखा जाएगा।
पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे शामिल
भंडारे में हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी, महामंत्री रुचिन शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री संचित मिश्रा, संगठन मंत्री महेंद्र प्रताप सिसोदिया, मंत्री अभिषेक शर्मा, सचिव योगेश चौहान, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला महामंत्री विनायक शर्मा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, महासचिव आशीष पांडे सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा बिष्ट, जिला अध्यक्ष सोना ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रानी यादव, पीहू त्रिपाठी, प्रियंका पाल, ज्योति शर्मा, नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा, समाजसेवी रुचि मिश्रा, नगर मंत्री प्राची तिवारी, भजन गायिका ममता कुमारी, शिखा ठाकुर, रूपाली ठाकुर आदि ने भी सहभागिता निभाई।
बच्चों को दवाइयां, बिस्कुट और चॉकलेट वितरित
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनय शर्मा (वीएस फार्मास्युटिकल्स) ने बच्चों को दवाइयां वितरित कीं, सुभाष शर्मा ने बिस्कुट और रूपेंद्र सिंह ने चॉकलेट बांटीं।
स्कूल के प्रबंधक व शिक्षक भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में यूएसआर इंदू समिति से जुड़े दिव्यांग बच्चों के स्कूल के प्रबंधक संदीप रावत, प्रधानाचार्य कमला तिवारी, विशेष शिक्षक अक्षय कुमार, शिक्षिका नीमा रावत एवं केयरटेकर रिया रावत भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यदि समाज की अन्य संस्थाएं भी ऐसा सहयोग करें तो इन बच्चों का मनोबल और आत्मबल और अधिक सशक्त होगा।
