खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड का होली विशेष चेकिंग अभियान
देहरादून | 27 फरवरी 2026
आगामी होली पर्व के मध्यनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून श्री सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। आम जनमानस को गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल श्री आर. एस. रावत के नेतृत्व में तड़के सुबह कार्रवाई की गई।
🕔 मावा मंडी हनुमान चौक में सघन निरीक्षण
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि प्रातः 05 बजे से मावा मंडी, हनुमान चौक स्थित मावा भंडार एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
संदेह के आधार पर निम्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए:
अनिल मावा भण्डार
अम्बिका डेयरी
गढ़वाल मावा भण्डार
टीला राम एंड संस
इन प्रतिष्ठानों से मावा (खुला) एवं पनीर (खुला) के कुल 07 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ मावा व्यापारियों—जैन, लक्ष्मी, जायसवाल—द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए।
🏬 नेहरू कॉलोनी में भी कार्रवाई
इसके उपरांत टीम ने नेहरू कॉलोनी स्थित डेयरियों का निरीक्षण किया, जहां श्री गोपाल डेयरी से 01 एनालॉग पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया।
📊 आज की कार्रवाई का सार:
कुल 08 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित
04 पनीर
04 मावा
👥 अभियान में शामिल अधिकारी:
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा – श्री मनीष सयाना
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगर निगम क्षेत्र) – श्री रमेश सिंह
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (विकासनगर क्षेत्र) – श्री संजय तिवारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (मसूरी क्षेत्र) – श्री कपिल देव
👉 विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान सम्पूर्ण जनपद देहरादून में लगातार जारी रहेगा, ताकि होली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
