Uttarakhand

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन, 60 किलो शहद निकाला गया

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन (हनी एक्सट्रैक्शन) का कार्य किया गया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन—बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन—विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन (एपीकल्चर) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया।
इस दौरान उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित एवं देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन श्री अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti