“हाउ इज द जोश!” — एसएसपी दून के मोटिवेशन से चमकी पुलिस, वीवीआईपी कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न
देहरादून | 14 अप्रैल 2026
माननीय प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दून पुलिस ने बेहतरीन समन्वय और मुस्तैदी का परिचय देते हुए वीवीआईपी ड्यूटी को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम से पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा सभी ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों की विशेष ब्रीफिंग की गई। इस दौरान उन्होंने जवानों में जोश भरते हुए “हाउ इज द जोश” के साथ उन्हें सतर्कता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।
👉 पहली बार वीवीआईपी ड्यूटी में शामिल रिक्रूट उप निरीक्षकों और कांस्टेबलों को विशेष रूप से मोटिवेट किया गया।
👉 वहीं अनुभवी पुलिस कर्मियों को अपने अनुभवों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
इस बेहतरीन तालमेल का असर साफ तौर पर ड्यूटी के दौरान देखने को मिला, जहां नए पुलिसकर्मियों का जोश और पुराने कर्मियों का अनुभव मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाता नजर आया।
✅ कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद एसएसपी देहरादून ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
