चमोली में बीजेपी ने शुरू किया किया चुनावी शंखनाद! महिला मोर्चा के पूरे कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी पर बीजेपी हई हमलावर! कहां कभी नहीं किया महिलाओं का सम्मान !
चमोली/पोखरीः 2022 का चुनावी बिगुल बजने के साथ ही उत्तराखंड में सत्ता धारी भाजपा व विपक्षी पार्टी कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टीयों ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी है। वही बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पोखरी व्लाक में भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पंहुची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर विधानसभा से विधायक ऋतु खण्डूरी का पोखरी पंहुचने पर चमोली भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जमकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में ऋतु खण्डरी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए उज्वला गैस कनैक्सन, शौचालय निमार्ण समेत अनेक लाभकारी योजनायें लागू की गई है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी जमकर निसाना साधा उन्होंने कहा कि, कांग्रेस महिला सम्मान के नाम पर हमेसा उनके साथ छल करती आयी है। वही बद्रीनाथ विधानसभा विधायक महेन्द्र भट्ट सम्मेलन में महिलाओं के जनसैलाब से काफी खुश नजर आये। उन्होंने कहा कि महिलाओं के जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि, एक बार बद्रीनाथ विधानसभा समेत प्रदेश में भाजपा की सरकार आयेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने कई दिनों से जुटे भाजपा के मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती ने महिला मोर्चा की मात्रिशक्ति का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से तीनों सीटों पर फिर से भाजपा प्रत्यासी वि होंगे। वही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के जिला संरक्षक कुवंर सिंह चौधरी ने कहा कि महिला मोचा सम्मान सम्मेलन में महिलाओं के सम्मान जैसा कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने उज्वला गैस कनेक्सन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस वक्त भाजपा सरकार मुक्त गैस कनेक्सन तो दे रही है, लेकिन गरीब आदमी बाद में एक हजार रूपये वाला सिलेन्डर कहां से भरेगां? कार्यक्रम के बाद लोकगायक किसन महिपाल ने अपने सुरों के जादू से लोगों को खूब झूमाया। कार्यक्रम के दौरान जिला चमोली जनपद के दुरस्त क्षेत्र से जोशीमठ, नीति माणा, निजमुला घाटी आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की महिलायें व कार्यकर्ता ने सिरकत की, इस दौरान , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, नन्दी कण्डारी मीडिया प्रभारी, आशा नौटियाल पूर्व विधायक।। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष बीजेपी रघुवीर बिष्ट, विजय कपरवान, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, सुशीला रावत, वत्सला सती,ललित मिश्रा भाजयुमो महामंत्री, प्रदीप बर्त्वाल, दिनेश नेगी, अवदेश रावत, बीरेंद्र राणा, जितेंद्र सती, तेजु रावत जिला मीडिया प्रभारी bjym, गजपाल बर्त्वाल,भरत चौधरी मौजूद रहे, मन संचालन राधा रानी रावत ने किया।