खटीमा(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा के सुजिया महोलिया इलाके में घर के बाहर खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। मगरमच्छ के हमले में बुरी तरह घायल हुई महिला को खटीमा के निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया है।जबकि वन विभाग ने मगरमच्छ बाहुल्य क्षेत्र खटीमा में आमजन से खेतों या नदी नालों के किनारे जाते समय पूर्ण सुरक्षा अपनाने की अपील की है।
हम मगरमच्छ के हमले के पूरे मामले में सीमांत तहसील खटीमा के सुजिया महोलिया गॉव में 23 जून दिन के समय 70 वर्षीय जानकी देवी को घर के बाहर खेत में घास काटते हुए एक मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरीके से जहां घायल हो गई। वही महिला की चीख सुनकर जब परिजन घर से बाहर पहुंचे तो मगरमच्छ खेत में भाग गया। घायल महिला को तत्काल परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल खटीमा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों द्वारा घायल महिला को खटीमा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।